Bollywood News


बीबर ने राजकुमारी डायना से की अपनी तुलना

दरअसल बात यह थी कि बीबर एक फोटोग्राफर की हरकत से परेशान होकर गाड़ी चलाते हुए संतुलन खो बैठे और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बीबर ने फोटोग्राफरों की हरकत से तंग आकर कहा कि प्रिंसेज ऑफ वेल्स (डायना) की तरह वह भी समय से पहले मरने वाले थे।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के नुसार, बीबर ने ट्विटर पर फोटोग्राफरों और घटना के प्रति अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, "मेरे साथ जो हुआ, उसके खिलाफ कानून बनने चाहिए। हमें राजकुमारी डायना की मौत से सबक लेना चाहिए। मुझे फोटोग्राफरों से परेशानी नहीं है, लेकिन जब वे हद पार कर जाते हैं, तो हमें खतरे में डाल देते हैं।"

बीबर की इस ट्वीट ने उनके प्रशंसकों में घटना के प्रति रोष उत्पन्न कर दिया। इस हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बीबर की लाल रंग की फरारी के पिछले हिस्से में बड़ी सी खरोंच जरूर लग गई।

End of content

No more pages to load