Bollywood News


स्ट्रिपर को नबंर देने के चलते केली ने पूर्व प्रेमी को जड़ दिया था मुक्का

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक नेक बताया कि एक स्ट्रिपर को फोन नंबर देने पर उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी डैनी किप्रियानी को मुक्का मारा था।

केली और डैनी पिछले साल अगस्त में अलग हुए थे। अपनी आत्मकथा 'अप क्लोज' में केली ने अपने प्रेम संबंध के बारे में लिखा और लास वेगास यात्र के दौरान स्पियरमिंट क्लब में हुई इस घटना के बारे में बताया।

उन्होंने बताया, "मेरा नृत्य खत्म हो चुका था, इसलिए मैंने शौचालय जाने की सोची। रास्ते में मैंने डैनी को ढूंढ़ने की कोशिश, क्योंकि वह लंबे समय से गायब थे। वह नहीं मिले तो मैं शौचालय चली गई।

जब मैं अंदर थी, तो दरवाजे के दूसरी ओर से एक डांसर अपनी दोस्त से बता रही थी कि डैनी कितने आकर्षक हैं और उन्होंने उसे अपना फोन नंबर दिया है।"

उन्होंने बताया, "वापस आई तो डैनी ने कहा 'मैं तुम्हें ही खोज रहा था। और मैंने सीधे उनके मुंह पर मुक्का मार दिया।" उन्होंने बताया, "इसके बाद मैं डैनी को क्लब में छोड़ कर वहां से चली आई।"

End of content

No more pages to load