Bollywood News


ओह! केली का दो बार हुआ गर्भपात

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक ने बताया कि थॉमस इवान के साथ डेटिंग करते समय उन्हें दो बार गर्भपात हुआ।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 34 वर्षीया केली छह माह की गर्भवती थीं, लेकिन 6 मई, 2011 को गर्भपात हो गया।

'द सन' समाचारपत्र में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में केली ने बताया, "गर्भपात के बाद मैंने और थॉम ने नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया। थॉम ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा।"

उन्होंने बताया, "मैंने तुरंत हां कर दी। इस गर्भपात के बाद असल में हम करीब आ गए थे।"

केली ने आगे कहा, "बाद में मैं अपने चिकित्सक के पास गई। उसने कहा कि 'इस दुख से उबरने का सबसे अच्छा तरीका है फिर से मां बनाना'।"

उन्होंने बताया, "क्रिसमस 2011 से पहले मैं फिर से गर्भवती हो गई। मुझे लगा थॉम पुरानी घटना के कारण डरे हुए हैं। कुछ हफ्तों बाद मेरा दूसरी बार गर्भपात हो गया।"

अब डेविड मैंकइटोश से सगाई कर चुकीं केली ने बताया कि दूसरा बच्चा खोने के बाद थॉम और उनका रिश्ता टूट गया, क्योंकि थॉम परिवार आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।

End of content

No more pages to load