Bollywood News


​बीबर ने किसके लिए छोड़ दी शराब?

​गायक जस्टिन बीबर संगीत से ज्यादा अपने बाकी कामों के लिए मशहूर हैं। खबर है कि अब उन्होंने एक स्वस्थ जीवनशैली अपना ली है और शराब छोड़ दी है।​
​​
​ एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक बीबर की नजर अपने करियर को वापस पटरी पर लाने पर है। उनका मानना है कि एक स्वस्थ जीवनशैली उसकी कुंजी हो सकती है। एक सूत्र ने कहा कि बीबर अपने दोस्तों से अपनी नई स्वस्थ जीवनशैली के बारे में डींगे हांक रहे हैं।​
​​
​​ वह अब शराब नहीं पीते और जंक फूड खाना भी छोड़ दिया है। बीबर इस साल कई अदालती चक्करों में पड़ चुके हैं, जिसने उनके संगीत प्रेमियों की संख्या घटाई है।

End of content

No more pages to load