Bollywood News


क्रिस्टीना ने पूर्व पति से मांगी मदद?

​गायिका क्रिस्टीना एगिलेरा चाहती हैं कि उनके पूर्व पति जॉर्डन ब्रैटमैन उनके संगीत करियर में नई जान डालने में मदद करें।​

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 'योर बॉडी' गीत की गायिका क्रिस्टीना अपनी अगली एलबम के बारे में सलाह लेने के लिए अपने पूर्व पति से कथित रूप से मिलीं।​

क्रिस्टीना को जॉर्डन से बेटा मैक्स (6) और मंगेत्तर मैथ्यू रुटलर से बेटी समर रैन है।​ एक सूत्र ने कहा, "जॉर्डन ही वह एकमात्र शख्स हैं, जिससे क्रिस्टीना एक सफल गीत पाने की उम्मीद कर सकती हैं। वह उन्हें लगतार फोन कर रही हैं और यही नहीं, उनके समक्ष मशविरा की कीमत ले लेने का भी प्रस्ताव रखा है।"​

​​ लेकिन सूत्र ने कहा कि जॉर्डन की पूर्व पत्नी के साथ पेशेवर रिश्ता रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।​

​​ पांच साल तक वैवाहिक जीवन में रहने के बाद वर्ष 2010 में दोनों अलग हो गए थे।

End of content

No more pages to load