Bollywood News


जेनिफर ने एक हैकर के साथ की थी डेटिंग

​हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लारेंस ने 12 साल की उम्र में ब्रेड जैक्सन के साथ डेटिंग की थी। जैक्सन अब एक कम्प्यूटर हैकर हैं।​

सूत्रों के मुताबिक, 24 वर्षीया जेनिफर ने आईक्लाउड खाते और ऑनलाइन साझा की गई अपनी कई सारी तस्वीरें चोरी होने के बाद इसी महीने हैकिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन उनके पूर्व प्रेमी जैक्सन ने अब बताया कि वह भी यही काम करते हैं।​
​​
​​ एक सुपरमार्केट कर्मचारी जैक्सन ने जेनिफर की निजता के उल्लंघन पहर कहा, ​"​उन्होंने निर्वस्त्र दृश्य किए होंगे, लेकिन यह उनका अपना फैसला होगा।​ एक हैकर ने उनकी तस्वीरें लीक की, लेकिन मैं भी उसी तरह के काम में हूं।​"

उनका दावा है कि लारेंस की तस्वीरें पोस्ट करने वाला हैकर और अधिक नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। उन्होंने ​'​द सन​'​ समाचारपत्र को बताया​, "मैंने उस हैकर के डेस्काटॉप का एक स्क्रीन शॉट देखा। उसके पास संभवत: चोरी किए गए वीडियो का एक फोल्डर था।

End of content

No more pages to load