Bollywood News


क्रिसमस पर दमकती नजर आएंगी केट

​सुपरमॉडल केट मॉस क्रिसमस के मौके पर पार्टियों में शामिल होने की तैयारी में अपनी त्वचा को और आकर्षक और चमकदार बनाने की योजना बना रही हैं।​

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 40 वर्षीया केट क्रिसमस की पार्टियों की तैयारी में अपने पसंदीदा सेंट ट्रोपेज के सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाने की तैयारी में हैं।​

उन्होंने कहा​, "मैं क्रिसमस पार्टियों के लिए खास तौर पर तैयारी करती हूं। क्रिसमस की पार्टियों में मैं मेटालिक और शिमर वाले मेकअप इस्तेमाल करती हूं। कभी कभी आंखों पर मेटालिक मेकअप और त्वचा के लिए सेंट ट्रोपेज सेल्फ टैन लक्स ड्राई ऑयल का प्रयोग करती हूं, जो कि पार्टियों के लिए उपयुक्त है।​" केट ने कहा​, "आप अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इल्युमिनेटर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of content

No more pages to load