Bollywood News


केटी को पसंद है जोखिम उठाना

​हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है और सभी में वह एक नए रोल में नजर आती हैं। वहीं केटी को जिंदगी में जोखिम उठाना अच्छा लगता है, जैसे अपनी हालिया फिल्म "मिस मीडोव" में उन्होंने एक सतर्क स्कूल शिक्षिका की जोखिम भरी भूमिका निभाई थी।​

​ वेबसाइट​ 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 35 वर्षीया केटी ने कहा कि उन्हें जोखिम भरे किरदारों से खुद को चुनौती देना पसंद है। उन्हें रोमांचकारी काम करना अच्छा लगता है।​

​​ केटी ने पत्रिका ​'​लोडेड​'​ को बताया​, "मैं एक कलाकार हूं। हम जोखिम लेते हैं और नई बातों को जानने, सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं।​"

केटी ने अभिनेता टॉम क्रूज से विवाह किया था, लेकिन 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया। केटी और टॉम की एक आठ साल की बेटी भी है, जिसका नाम सूरी है।​ केटी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप (65) की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा, "मेरिल काफी सभ्रांत हैं।"

End of content

No more pages to load