हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स कहती हैं कि वह हमेशा से अपने बालों को लाल करवाना चाहती थीं। ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 35 वर्षीया केटी ने कहा, "मैं हमेशा से अपने बालों को लाल करवाना चाहती थी। मैं बस देखना चाहती थी कि कैसी लगती हूं।लेकिन चिंता न करें, मैं अभी ऐसा कुछ नहीं करने वाली हूं।"
केटी ने यह भी बताया कि उनका पसंदीदा हेयरस्टाइल पोनीटेल है। उन्होंने कहा, "बालों को पोनीटेल में बांधना आसान होता है और यह देखने में अच्छा लगता है।"
मैं हमेशा से अपने बालों को लाल करवाना चाहती थीं: केटी
Monday, December 08, 2014 13:52 IST



