हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज हाल में अपने बाएं हाथ में एक बार फिर अंगूठी पहने नजर आईं। इससे उनकी सगाई होने की अफवाहों को बल मिला है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, कैमरन हाल में यहां बीबीसी स्टूडियो में हाथ में एक अंगूठी पहने देखी गईं. कैमरों के सामने से गुजरते समय भी उन्होंने अंगूठी नहीं छुपाई।
कैमरन द्वारा अपनी ज्वेलरी की नुमाइश करने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पूर्व मियामी के वॉक ऑफ फेम में भी उन्होंने अपनी ज्वेलरी का खुलेआम प्रदर्शन किया था।
कैमरन ने प्रेमी और गुड शेर्लोट बैंड के स्टार बेंजी मैडन द्वारा उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखे जाने की अटकलों पर अब भी चुप्पी साध रखी है।
अक्टूबर में अंगूठी पहने देखे जाने के बाद से ऐसी अफवाहें हैं कि बेंजी ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा है।
सगाई की अफवाहों पर कैमरन की चुप्पी
Thursday, December 18, 2014 11:05 IST


