दिवंगत अभिनेता-हास्य कलाकार रॉबिन विलियम्स के बेटे जैक का कहना है कि उन्हें हर वक्त अपने पिता की कमी खलती है।
जैक (31)का कहना है कि उनके पिता (63) अपने परिवार को अपनी सुखद यादों के साथ छोड़कर गए हैं। विलियम्स का 11 अगस्त को निधन हो गया था।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के अनुसार, जैक ने कहा, "मुझे उनकी कमी हर समय खलती है।"
उन्होंने कहा, "मैं अक्सर जब किसी व्यक्ति या फिल्म को देख रहा होता हूं, तो सोचता हूं कि वह या तो इसकी सराहना करते या इस पर दिल खोलकर हंसते।"
जैक ने अपने भाई-बहन जेल्दा (25) और कोडी (23) के बारे में कहा, "एक भी दिन ऐसा नहीं होता, जब हम अपने पिता के बारे में न सोचते हों।"
मुझे पिता की कमी खलती है: जैक
Monday, December 22, 2014 14:28 IST


