Bollywood News


एकसाथ क्रिसमस मनाएंगे केट और मैट

​हाल ही में अपनी सगाई तोड़ने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन और अभिनेता मैट बेल्लामी कथित तौर पर क्रिसमस एक साथ मनाएंगे।​

वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, दोनों इस समय कोलोराडो के ऐस्पेन में हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता दिख रहा है।​ सप्ताहांत के दौरान दोनों बूगीज में उपहार खरीदते देखा गया।​

​ इसके बाद दोनों कॉफी और पेस्ट्री के लिए पैराडाइज बेकरी भी गए। एक सूत्र ने बताया​, "वे बहुत सौहार्दपूर्ण दिख रहे थे। उनके साथ दोस्त थे। केट के भाई भी वहां मौजूद थे। संक्षेप में वे बहुत दोस्ताना नजर आ रहे थे, न कि रोमांटिक।​"

इस दौरान, केटी हालांकि अपनी सगाई की अंगूठी पहने नजर नहीं आईं। पिछले क्रिसमस में केट और मैट ने ब्रिटेन में मैट के रिश्तेदारों के साथ क्रिसमस मनाया था, लेकिन इस बार कथित तौर पर वे केट के पारिवारिक घर में रुक रहे हैं।

End of content

No more pages to load