टीचर: लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? पप्पू: मैम चोर होते हैं! टीचर: वो कैसे? पप्पू: क्योंकि चोरों की नज़र हमेशा पराये धन पर होती है! |
टीचर: रहीम का कोई भी दोहा सुनाओ! पप्पू: सर मुझे नहीं आता! टीचर: तुम्हें जितना आता है उतना ही सुना दो! पप्पू: कभी प्यासे को वाटर पिलाया नहीं, बाद में क्वार्टर पिलाने से क्या फायदा! टीचर: बैठ जा, मंगलवार के दिन मन भटका रहा है! |
टीचर: वे कौन से बच्चे हैं जो ना खुद पढ़ते हैं और ना दूसरों को पढ़ने देते हैं! पप्पू: नोबिता, शिजुका, जियान, छोटा भीम, डोरेमोन और मोटू पतलू! |
टीचर: एक दिन ऐसा आयेगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा! सब नष्ट हो जायेगा! पृथ्वी तबाह हो जाएगी! पप्पू: मैडम जी, उस दिन ट्यूशन आना है क्या? |
टीचर: साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? पप्पू: ये वह स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती! |
कस्टमर केयर वाली छोरी: मैं आपकी क्या सेवा कर सकती हूँ! पप्पू: पैर दबादे आज बहुत दर्द कर रहे हैं! |
टीचर: साथी हाथ बढ़ाना मुहावरे का क्या अर्थ होता है? पप्पू: इसका अर्थ है, इग्जैम में कॉपी करने के लिए पर्ची को अगले बैंच में बैठे स्टूडेंट को पास करना और मदद करना! |
पप्पू: यार तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी? बंटी: उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था! पप्पू: अबे, ये बात तो अच्छी बात है न गधे! बंटी: क्या अच्छी बात है तू खुद ही सोच की, जो आज तक किसी की न हो सकी वो मेरी क्या होती? |
टीचर: बताओ अस्पताल क्या होता है? पप्पू: वो जो धरती से स्वर्ग जाते हुए रास्ते में टोल नाका आता है ना उसे ही अस्पताल कहते हैं! |
बंटी: भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है? पप्पू: अरे जाता हूँ लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं! बंटी: क्यों भाई, कौन से स्कूल जाता है? पप्पू: कन्या पाठशाला! |