​ऋषि ने ​अपने लाडले को 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए दी ढेरों शुभकामनाएं

Wednesday, April 29, 2015 13:30 IST
By Santa Banta News Network
​दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अभिनेता बेटे रणबीर कपूर को उनकी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 62 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।​

​ फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से रणवीर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, "यह उनका रॉकेट, सिड, रॉकस्टार, बर्फी से यहां तक का सफर है। रणबीर फिल्म में अच्छे दिख रहे हैं, उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी। ढेरों शुभकामनाएं।"​

​​ अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का दूसरा ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके कलाकारों और कर्मियों की सराहना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुझे ट्रेलर पसंद आया है। अनुराग, फेंटम, फॉक्स, रणबीर, करण, अनुष्का और अन्य सभी का काम इस फिल्म में बेहतरीन है।​

​​ यह फिल्म ग्यान प्रकाश के उपन्यास 'मुंबई फेबल्स' पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और के.के. मेनन भी नजर आएंगे। फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार इंडिया ने इस फिल्म को संयुक्त रूप से बनाया है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025