टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ? हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी ! आज तुम्हें क्या हो गया है ?
पिंकी: सर जी, आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया है !!!
पप्पू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो और 9 -2 -11 हो जाओ यहाँ से नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
पप्पू: बस सर... समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
टीचर गुस्से में: पप्पू यहां मैं पढ़ा रही हूं और तुम बाते कर रहे हो?
पप्पू, टीचर से: यहां हम बातें कर रहे हैं और आप हमें पढ़ाने में लगी हैं!
हम उन्हें मुड़-मुड़कर देखते रहे और वो हमें मुड़-मुड़कर देखते रहे... वो हमें, हम उन्हें, वो हमें, हम उन्हें! क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था, न हमें!
बेटा: पापा, मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सब औरतों से डर लगता है!
पिताः कर ले बेटा... फिर सिर्फ 1 ही औरत से डर लगेगा और बाकी सब अच्छी लगेंगी!
संता: आज फिर मुझे सनी लियोनी को किस करने को दिल कर रहा है!
बंता: क्या ?? तुम सनी लियोनी को पहले किस कर चुके हो ?
संता: नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !
पति: आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?
पत्नी: नहीं... वो क्या है ना... LIC वाला परसों ही पॉलिसी के सब फायदे बता कर गया है!!!
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी, आपको आरती याद है ना?
पति - हां हां, वो दुबली-पतली सी, वही ना?
फिर घर में भगवान की पूजा बाद में पति की पूजा पहले जमकर की गई.
डॉक्टर - कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज - जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं.
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज - जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है.
संता: तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता पप्पू से: बेटा कितना कमा लेते हो?
पप्पू: जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 लाख है लेकिन कट कटा के 8000 मिल जाते हैं!!!



