लड़का: मेरे पास गाडी है, बँगला है, बैंक बैलेंस है, तेरे पास क्या है?
लड़की: मेरे पास तेरे जैसे चार हैं!
लड़की: मुझे लगता है अब हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। लड़का: वह तो ठीक है पर करते कैसे हैं? लड़की: यह लो मेरी शादी का कार्ड, अगले महीने आकर देख लेना और सीख लेना।
लड़की: तुमने तो कहा था मेरा करोड़ों का कारोबार है! लड़का: करोड़ों का नहीं पकौड़ों का कहा था!
लड़की: तुम रात को फोन पर बात क्यों नहीं करते? तुम्हारा अलग कमरा नहीं है क्या? लड़का: मुझे घर में रहने देते हैं वो ही बहुत है!
लड़का: तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है? लड़की: नहीं, मैं इतनी खूबसूरत नहीं दिखती! लड़का: मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की: इतनी भी बुरी नहीं दिखती!
लड़की: मैं सिर्फ उससे शादी करुँगी, जिसका कारोबार ऊँचा हो!
लड़का: फिर तो मैं बिलकुल सही हूँ, क्योंकि मैं पहाड़ों पे बकरियाँ चराता हूँ!
लड़की: जानू नया लैपटॉप दिलवा दो!
लड़का: क्यों पुराना वाला कहाँ गया?
लड़की: पुराने वाला नया फोन दिला रहा है! ओह सॉरी वो ख़राब हो गया है!
लड़का: हेल्लो अंजली मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता!
लड़की: पर मैं तो नैना बोल रही हूँ!
लड़का: हाँ तो मैं तुम्हारे बिना भी नहीं रह सकता!
लड़की: तुम्हारे घरवाले क्या करते हैं?
लड़का: मेरी बेइज़्ज़ती!
लड़का: मैं तुम्हारे लिए जान भी दे सकता हूँ!
लड़की: अच्छा, तो दो!
लड़का: तुम ही तो मेरी जान हो, जाओ मर जाओ!