टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ? हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी ! आज तुम्हें क्या हो गया है ?
पिंकी: सर जी, आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया है !!!
पप्पू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो और 9 -2 -11 हो जाओ यहाँ से नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
पप्पू: बस सर... समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
टीचर गुस्से में: पप्पू यहां मैं पढ़ा रही हूं और तुम बाते कर रहे हो?
पप्पू, टीचर से: यहां हम बातें कर रहे हैं और आप हमें पढ़ाने में लगी हैं!
हम उन्हें मुड़-मुड़कर देखते रहे और वो हमें मुड़-मुड़कर देखते रहे... वो हमें, हम उन्हें, वो हमें, हम उन्हें! क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था, न हमें!
संता: आज फिर मुझे सनी लियोनी को किस करने को दिल कर रहा है!
बंता: क्या ?? तुम सनी लियोनी को पहले किस कर चुके हो ?
संता: नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !
संता: तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता पप्पू से: बेटा कितना कमा लेते हो?
पप्पू: जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 लाख है लेकिन कट कटा के 8000 मिल जाते हैं!!!
चिंटू: यार, कोई ऐसा व्यापार बता न जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो?
पप्पू: ऐसा कर सर्दियों में सस्ती बर्फ लेकर गर्मियों में बेच दिया कर...!!!
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था:
'दुनिया चांद पर पहुंच गयी और तू यहीं पर बैठा है!'
पप्पू ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा:
'चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया!'
डॉक्टर: आपकी सोनोग्राफी करनी पड़ेगी!
मरीज़: डॉक्टर साहब, गरीब आदमी हूँ, चाँदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो!
टीचर: बादल काले क्यों होते हैं? पप्पू: दिन भर धूप में घूमेंगे तो काले तो हो ही जायेंगे!



