पप्पू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?

टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो और 9 -2 -11 हो जाओ यहाँ से नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
पप्पू: बस सर... समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।

टीचर गुस्से में: पप्पू यहां मैं पढ़ा रही हूं और तुम बाते कर रहे हो?

पप्पू, टीचर से: यहां हम बातें कर रहे हैं और आप हमें पढ़ाने में लगी हैं!

हम उन्हें मुड़-मुड़कर देखते रहे और वो हमें मुड़-मुड़कर देखते रहे... वो हमें, हम उन्हें, वो हमें, हम उन्हें! क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था, न हमें!

संता: तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना।

लड़की के पिता पप्पू से: बेटा कितना कमा लेते हो?

पप्पू: जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 लाख है लेकिन कट कटा के 8000 मिल जाते हैं!!!

चिंटू: यार, कोई ऐसा व्यापार बता न जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो?

पप्पू: ऐसा कर सर्दियों में सस्ती बर्फ लेकर गर्मियों में बेच दिया कर...!!!

पब्लिक टॉयलेट में लिखा था:
'दुनिया चांद पर पहुंच गयी और तू यहीं पर बैठा है!'

पप्पू ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा:
'चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया!'

sms

टीचर: बादल काले क्यों होते हैं?
पप्पू: दिन भर धूप में घूमेंगे तो काले तो हो ही जायेंगे!

sms

पप्पू: ज़िन्दगी में चाहे जितना भी पीछे रह जाओ लेकिन...
बंटी: लेकिन क्या?
पप्पू: भंडारे में वहीँ बैठो जहाँ से सब्ज़ी - पूड़ी वाले अंदर आते हैं!

sms

पप्पू: तुम मास्क पहना करो!
EX: अभी भी परवाह करते हो मेरी?
पप्पू: नहीं बस तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी अब!

sms

संता: कुछ तो शर्म करो, शर्मा जी की बेटी हर बार टॉप करती है!
पप्पू: तो एक काम करते हैं, उसे अपने घर की बहु बना लेते हैं!

End of content

No more pages to load

Next page