डॉक्टर समझ नहीं पा रहा था कि कैसे अपने मरीज़ को बताए कि उसके पास समय बहुत कम है। . . . . . . काफी सोच विचार करके अंततः डॉक्टर बोला: ''इस बार 84 दिन वाला रिचार्ज मत कराना।''
संता: आप क्या जॉब करते हैं? बंता: सिंगर हूँ! संता: कभी देखा या सुना तो नहीं गाते हुए! बंता: मोहल्ले वाले चुप रहने के 20 हजार महीना देते हैं!
पप्पू: ज़िन्दगी में चाहे जितना भी पीछे रह जाओ लेकिन... बंटी: लेकिन क्या? पप्पू: भंडारे में वहीँ बैठो जहाँ से सब्ज़ी - पूड़ी वाले अंदर आते हैं!
पप्पू: तुम मास्क पहना करो!
EX: अभी भी परवाह करते हो मेरी?
पप्पू: नहीं बस तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी अब!
संता: कुछ तो शर्म करो, शर्मा जी की बेटी हर बार टॉप करती है! पप्पू: तो एक काम करते हैं, उसे अपने घर की बहु बना लेते हैं!
पडोसी: बुरा ना मनो तो एक बात पूछूँ? संता: नहीं भाई, मुझे बहुत जल्दी बुरा लग जाता है और उसके बाद जो मन में आता है मैं वो बोल देता हूँ! क्या फायदा फिर तुझे भी बुरा लगेगा!
पप्पू: पापा आप इंजीनियर कैसे बने? संता: बेटा, उसके लिये बहुत दिमाग की ज़रूरत पड़ती है और बहुत मेहनत से पढाई करनी होती है! पप्पू: हाँ, जानता हूँ, इसीलिये ही तो पूछ रहा हूँ कि आप इंजीनियर कैसे बने?
इंटरव्यूर: अगर आपकी बीवी और सास पर कोई बाघ हमला कर दे तो आप पहले किसको बचाएंगे? संता: बेशक बाघ को, आखिर बेचारे बचे ही कितने हैं!
मरीज़: डॉक्टर साहब मेरी किडनी क्यों निकाल ली?
डॉक्टर: तुम्हारी किडनी में Stone था इसलिये!
मरीज़: तो Stone निकालना था ना?
डॉक्टर: Stone का हम क्या करेंगे?
ऑनलाइन क्लास: पप्पू: सर एक सवाल था! टीचर: हाँ पूछो! पप्पू: सर रिया भी ऑनलाइन है क्या? टीचर: हाँ! पप्पू: उसको बोलिये मुझे अनब्लॉक कर दे प्लीज!



