बंता: तुम हर शनिवार को अपनी पत्नी से झगड़ा करते हो और हर सोमवार को उसे मना लेते हो, इससे क्या फायदा होता है? संता: ये एक छोटी बचत योजना है! जिससे रविवार को होने वाले फालतू खर्चे से मुक्ति मिल जाती है!
टीचर: अब मैं भी देखती हूँ कि तुझे कौन पास करता है? पप्पू: कोरोना और सरकार!
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला, और पूछा, "बताओ कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?"
पपपू: सर नहीं घुलेगा!
टीचर: शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता?
पप्पू: सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता तो आप सिक्का हमसे माँगते, ना कि अपनी जेब से निकालते!
बंता: और क्या चल रहा है ज़िन्दगी में?
संता: घषध्दब्रह्शवज्वबब्द ।
बंता: कुछ समझ नहीं आ रहा?
संता: हाँ बस यही चल रहा है!
इतिहास का टीचर: बताओ अकबर का जन्म कब हुआ था?
पप्पू: सर मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूँ, 'डिलीवरी' थोड़ी कराता हूँ!
टीचर: I Love You शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ? पप्पू: चीन में! टीचर: वो कैसे? पप्पू: इसमें सारे चाइनीज़ गुण हैं! ना कोई गारंटी, ना कोई वारंटी, चले तो चाँद तक, ना चले तो शाम तक!
संता अपनी शादी का कार्ड देख रहा था! बंता: क्या देख रहे हो? संता: देख रहा हूँ कि weds की जगह v/s तो नही लिख दिया था।
बंटी: जिस दिन पेट्रोल 100 होगा! मैं हेलमेट उतार कर आसमान की तरफ देखूंगा! पप्पू: वो क्यों? बंटी: क्योंकि शतक के बाद ऐसा ही करते हैं!
मरीज़ को देख कर डॉक्टर: आप में आयरन की कमी है! मरीज़: डॉक्टर साहब, 12 सालों से लगातार पत्नी से लोहा लेता आ रहा हूँ और आप कह रहे हो कि आयरन की कमी है!
डॉक्टर: तुम में गटर कैसे गिरे? शराबी: बदकिस्मती है क्या बताऊँ? ढक्कन खुला था, मुझे लगा सोशल डिस्टैन्सिंग वाला गोला है!



