टीचर: तुम्हारी कॉपी खाली क्यों है?
पप्पू: खामोशियाँ ही बेहतर हैं, लफ़्ज़ों से अक्सर लोग रूठ जाते हैं!
टीचर: इतने दिन कहाँ थे?
पप्पू: बर्ड फ्लू हो गया था!
टीचर: पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानो में नहीं!
पप्पू: इंसान समझा ही कहाँ है आपने, रोज़ तो मुर्गा बना देते हो!
ऐसे होते है सच्चे दोस्त!
संता: सुना है तुम्हारा फोन चोरी हो गया है?
बंता: हाँ यार!
संता: तो उसका चार्जर मुझे दे दे!
संता: क्या हुआ, तुम्हें किसने पीट दिया?
बंता: वो मैंने बिल का विरोध किया था ना इसलिए!
संता: तुमने किस बिल का विरोध कर दिया!
बंता: कल मैंने होटल में खाना खाया था और जब वेटर बिल लेकर आया तो मैंने कह दिया कि मैं इस बिल का विरोध करता हूँ! ये बिल वापस लो! तो सालों ने पटक-पटक कर पीट दिया!
संता: तुम्हें जीवन में क्या चाहिए?
बंता: पैसे!
संता: पैसों को साइड में रख दो, और फिर बताओ जीवन में तुम्हें क्या चाहिए?
संता: साइड में रखे हुए पैसे!
टीचर: तुम्हें जीवन में क्या चाहिये?
पप्पू: दारु!
टीचर: दारू को साइड में रख दें तो क्या चाहिए?
पप्पू: साइड में रखी हुई दारू!
डॉक्टर: मैं आपको गारंटी देता हूँ कि ऑपरेशन होने के बाद आप चलकर घर जाओगे!
मरीज: मतलब मेरे पास रिक्शा के भी पैसे नहीं बचेंगे क्या?
पप्पू: आई लव यू!
लड़की: मेरा पहले से बॉयफ्रेंड है!
पप्पू: तुम इतनी खूबसूरत हो तुम्हारे तो दो बॉयफ्रेंड होने ही चाहिए!
डॉक्टर: इसके पहले आपको कभी स्पॉण्डिलाइटिस से कोई समस्या हुई थी?
संता: हाँ, कई साल पहले!
डॉक्टर: कब... कैसी समस्या आई थी?
संता: स्कूल में, जब टीचर ने इसकी स्पेलिंग पूछी थी!
टीचर: अगर इरादे बुलंद हों तो पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है!
पप्पू: मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूँ सर!
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: हैंडपंप से!



