टीचर: दुनिया में पोस्टमैन तो बहुत होते हैं! पोस्टवोमन क्यों नहीं होते?
पप्पू: क्योंकि वोमन तो ही डिलीवरी को 9 महीने लगा देती हैं!
पप्पू: माँ मैं कैसा लग रहा हूँ?
जीतो: अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लो!
पप्पू: लेकिन मेरी तो कोई गर्लफ्रेंड ही नहीं है!
जीतो: तो खुद समझ जा न कि कैसा लगता है तू!
मरीज़: डॉक्टर साहब जब सुबह उठता हूँ तो पीठ में दर्द होता है!
हरियाणवी डॉक्टर: तो भाई दोपहर में उठ जाया कर!
संता: आपने दसों अंगुलियों में अंगूठियां पहनी हैं। ये सब किसलिए हैं?
बंता: जो रिंग फिंगर में पहनी है वो मेरी सगाई की है, बाकी सब इससे पैदा हुए उपद्रव को शांत करने के लिए हैं!
बंटी: क्या तुम्हारी मम्मी तुम्हें प्यार करती है?
पप्पू: मेरी मम्मी तो मुझे इतना प्यार करती है कि बार-बार मुझे कहती है...
भगवान तेरे जैसी औलाद किसी को ना दे!
बंटी: तुम्हें सबसे अच्छा क्या लगता है?
पप्पू: खाना!
बंटी: और उससे भी ज़्यादा अच्छा?
पप्पू: फ्री का खाना!
खुश रहिये नहीं तो
आपके डॉक्टर खुश रहेंगे!
पप्पू: मैं ऐसी लड़की से शादी करूँगा जो मेरी बूढी माँ की सेवा करे।
जीतो ने दो-तीन थप्पड़ जमा दिये और बोली, "बूढी किसको बोला?"
संता: कल ही भाभी को हारमोनियम दिलवाया था, आज वापस लौटा कर बांसुरी क्यों दिलवा दी?
बंता: हारमोनियम बजाते बजाते गाने लगती है।
टीचर: दशमलव किसे कहते हैं?
पप्पू: दसवीं में हुए लव को 'दशम लव' कहते हैं!



