​सलमान की सजा ​स्थगित होने से बॉलीवुड ने ​भी ली ​चैन की सांस

Saturday, May 09, 2015 14:30 IST
By Santa Banta News Network
​वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय ने सलमान खान को निचली अदालत द्वारा दी गई पांच साल कारावास की सजा स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय के इस फैसले से न सिर्फ सलमान के परिवार ने राहत की सांस ली है, बल्कि बॉलीवुड हस्तियां जैसे सतीश कौशिक और मीका सिंह के लिए भी यह राहत भरी खबर है।​

​ ​​​​ लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद के साजिद सामजी ने आईएएनएस से कहा, "यह केवल खान परिवार के लिए ही बड़ी राहत नहीं है। यह पूरे फिल्म उद्योग के लिए बड़ी राहत है। वह (सलमान) लाखों में एक हैं और अगर मैं दूसरे शब्दों में कहूं तो जो कुछ भी उन्होंने किया (अच्छे काम) है उसका उन्हें फायदा मिल रहा है।"​

​ उन्होंने कहा, "हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे और मैं उनके लिए खुश हूं। आज हम जो कुछ भी हैं उन्हीं की बदौलत हैं। उन्होंने कई सारे नए लोगों को मौका दिया है।"​

​ सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने ट्वीट किया, "किसी व्यक्ति की नेकियों पर भगवान भी गौर करते हैं.. अच्छे काम कभी व्यर्थ नहीं जाते। आप सभी का प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया।"​

​ सलमान खान की फिल्म 'किक' में 'जुम्मे की रात' गाना गाने वाले मीका सिंह इस फैसला से बहुत खुश हैं।​

​ ​​ उन्होंने ट्वीट किया, "सलमान खान को मेरी शुभकामनाएं और मुझे 200 प्रतिशत यकीन है कि भगवान भी उन लोगों की सहायता करता है जो दूसरों की सहायता करते हैं। प्रार्थनाएं करना जारी रखें। अगर दुआ दिल से हो तो जरूर पूरी होती है.. सलमान खान के सभी प्रशंसकों को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं।"​

​ फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, "सलमान खान और उनके परिवार के लिए खुश हूं। सभी प्रार्थनाएं स्वीकार कर ली गईं.. जय महासर मां।"
किंग कोहली के संन्यास की घोषणा ने पूरे क्रिकेट जगत को किया हैरान, ऐसा था बॉलीवुड रिएक्शन!

विराट कोहली ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसको देखने के बाद हर क्रिकेट प्रेमी उदास और नाखुश

Monday, May 12, 2025
हॉट वाइट टॉप में मोनालिसा ने किया अपनी सेक्सी फिटनेस का प्रदर्शन!

मोनालिसा टीवी जगत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रीय अभिनेत्रियों में से एक हैं| वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी

Monday, May 12, 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सनी देओल ने रोका फिल्म 'लाहौर 1947' का शूट!

बॉलीवुड के शनदार अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Monday, May 12, 2025
मदर्स डे के मौके पर माँ सुशीला और हेलन के प्यार में डूबे नज़र आए दबंग खान सलमान!

कल मदर्स डे के मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने अपनी - अपनी माओं को इस दिन उनके प्यार और

Monday, May 12, 2025
पूनम पांडे ने फैन्स की ख़ुशी के लिए न्यू वीडियो में की हॉटनेस की सारी हदें पार!

पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर कर फैंस की रातें रंगीन करती रहती हैं| फैंस

Monday, May 12, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT