​मिल्खा सिंह से मिली 'दिल धड़कने दो' की टीम

Tuesday, June 02, 2015 18:30 IST
By Santa Banta News Network
​जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' की टीम ने यहां सोमवार को पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह से मुलाकात की।​

​ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ट्विटर पर इस मुलाकात से संबंधित एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें फिल्म के कलाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, प्रियंका और निर्देशक जोया अख्तर 'फ्लाइंग सिख' उर्फ मिल्खा सिंह एवं उनके परिवार के साथ दिख रहे हैं।​

​​ फिल्म के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को इस बाबत बताया।​

​ फरहान अख्तर : मिल्खा जी के घर पर खुशहाल समय। मैं परांठा खाने की प्रतियोगिता में अव्वल आया। शुक्रिया निम्मी आंटी और सोनिया मिल्खा।​

​​ प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा : हमें मिल्खा सिंह से मिलवाने व ऑटोग्राफ दिलवाने के लिए आपका शुक्रिया फरौत अख्तर(फरहान अख्तर)।​

​​ अनिल कपूर : चंडीगढ़ में फ्लाइंग सिख के साथ उड़ता हुआ महसूस कर रहा हूं। आपसे मिलना असली सम्मान है।​

​​ रणवीर सिंह : अपने आप में एक महान आदमी से 'दिल धड़कने दो' के लिए आशीर्वाद लिया। उनसे मिलकर सच में धन्य हो गया।​

​​ 'दिल धड़कने दो' पांच जून को रिलीज हो रही है। इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025