​आईफा 2015​: 'क्वीन​'​ और ​'​हैदर​'​ ​ने फिर लहराया परचम

Tuesday, June 09, 2015 14:30 IST
By Santa Banta News Network
​मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 16वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में कंगना रनौत अभिनीत 'क्वीन' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) के पुरस्कार अपने नाम कर लिए।​

​ सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में विकास बहल निर्देशित 'क्वीन' की टक्कर '2 स्टेट्स', 'पीके', 'हैदर', 'हाईवे' और 'मेरी कॉम' से थी। कंगना मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) का पुरस्कार लेने के लिए मौजूद नहीं थीं। उनकी अनुपस्थिति में विकास बहल ने पुरस्कार प्राप्त किया। विकास सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में पुरस्कार जीतने से चूक गए। यह पुरस्कार 'पीके' के लिए राजकुमार हिरानी को मिला। मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहिद कपूर (हैदर) ने जीता। पुरस्कार समारोह के सूत्रधार अभिनेता रणवीर सिंह एवं अर्जुन कपूर थे।​

​​ दीपिका पादुकोण को 'वूमैन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) के पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (एक विलेन) के लिए पुरस्कार जीता। उनकी टक्कर रोनित रॉय (2 स्टेट्स), रणदीप हुड्डा (किक), इनामुल्लहक (फिल्मीस्तान), नसीरुद्दीन शाह (फाइंडिंग फैनी) और केके मेनन (हैदर) से थी।​

​​ केके मेनन को 'हैदर' के लिए नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि उनकी सह-अभिनेत्री तब्बू ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (अभिनेत्री) का पुरस्कार जीता। वरुण धवन ने हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी अनुपस्थिति में यह पुरस्कार उनके फिल्म निर्देशक पिता डेविड धवन ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन की ट्रॉफी चर्चित तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय (2 स्टेट्स) ने जीती।​

​​ सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार कनिका कपूर को 'बेबी डोल' (रागिनी एमएमएस 2) के लिए दिया गया। वहीं, 'हीरोपंती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ एवं कृति सेनन दोनों को 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार' के पुरस्कार से नवाजा गया। टाइगर को पुरस्कार उनकी पसंदीदा हस्ती ऋतिक रोशन एवं कृति को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथों मिला। दोनों बेहद रोमांचित थे। इस दौरान टाइगर और ऋतिक ने मंच पर साथ में डांस भी किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक उमंग कुमार (मेरी कॉम) और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाल (किक) सर्वश्रेष्ठ नए निर्देशक के पुरस्कार से नवाजे गए। पुत्रा इंडोर स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार समारोह में हजारों प्रशंसकों ने शिरकत की।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025