​मारपीट के आरोप में गिरफ्तार मीका को मिली जमानत

Friday, June 12, 2015 21:30 IST
By Santa Banta News Network
​पंजाबी और हिंदी के मशहूर गायक मीका सिंह को अप्रैल में एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।​

​ दलेर मेहंदी के भाई मीका को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।​

​ ​ दिल्ली पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि मीका को जमानत पर इसलिए रिहा किया गया क्योंकि उनपर जिस अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया था उसमें जमानत का प्रावधान है।​

​ ​ इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आईएएनएस को बताया था, "गायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अप्रैल में एक लाइव संगीत कार्यक्रम के दौरान एक डॉक्टर से मारपीट करने का आरोप है।"​

​ ​ मीका के खिलाफ दिल्ली में 11 अप्रैल को डॉक्टर को तमाचा जड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।​

​ ​ मीका का कहना है कि डॉक्टर श्रीकांत के अड़ियल रुख के कारण यह सब हुआ। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर से औरतों के बीच खड़ा न होने के लिए कह रहे थे। मीका का दावा है कि डॉक्टर नशे में था और उनकी बात नहीं सुन रहा था।​

​ ​ पुलिस ने चोट पहुंचाने और गलत तरीके से रोके जाने के संबंध में मीका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ है, जिसे मारे जाने पर कथित रूप से बाएं कान में अंदरुनी चोट लगी थी।​

​ ​ यह घटना दिल्ली ऑफथेलमोलोजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम पश्चिमी दिल्ली के इंद्र पुरी में तीन दिवसीय सम्मेलन का हिस्सा था।​

​ ​ बुधवार को 38वीं सालगिरह मनाने वाले मीका ने 'सावन में लग गई आग', 'मौजा ही मौजा', 'धन्नो', 'ढिंक चिका', 'देसी बीट', 'सुबह होने ना दे', 'पुंगी', 'चिंता ता ता' और 'मैं देरे अगल बगल हूं' जैसे लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है।
कार्तिक और श्रीलीला की रोमांटिक मिरर सेल्फी ने किया लोगों को हैरान, आखिर क्या है माजरा!

बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण

Wednesday, May 14, 2025
द रॉयल्स: ईशान खट्टर ने आईएमडीबी एक्सक्लूसिव में इस वजह से कहा जीनत अमान शनदार ट्रीटमेंट की हकदार!

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज़ हुई द रॉयल्स का प्रशंसकों द्वारा बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, क्योंकि इसमें कई स्टार्स के साथ

Wednesday, May 14, 2025
जान्हवी कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन: क्यों हैं लोग एक्टर्स की हॉट फिटनेस के दीवाने!

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, जो कि दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं, न केवल एक होनहार कलाकार के

Wednesday, May 14, 2025
निक्की तंबोली के न्यू कामुक बोल्ड फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर मचाई सनसनी!

जब से निक्की तंबोली बिग बॉस 14 के घर से बाहर निकली हैं, तभी से वह खूब सुर्खियों में चल रही हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम

Tuesday, May 13, 2025
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज के साथ अवनीत कौर की सादगी वायरल!

भारतीय युवा मॉडल अवनीत कौर के हॉट और सेक्सी वीडियो हर दिन लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं| आए दिन उनकी बोल्ड

Tuesday, May 13, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT