दिल्ली की मीरा के हुए शाहिद

Wednesday, July 08, 2015 13:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और दिल्ली निवासी मीरा राजपूत आज एक फार्महाउस में चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में एक समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। शादी में दोनों के परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही आमंत्रित थे।


मीडिया में इस शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने को लेकर बेहद उत्सुकता दिखी, लेकिन शाहिद इसे सादगीपूर्ण और निजी रखना चाहते थे। उन्हें इस उद्देश्य में काफी हद तक सफलता भी मिली। मीडिया को नवदंपत्ति, विवाह संस्कार, यहां तक कि अतिथियों की एक झलक तक नहीं मिल पाई।


शाहिद (35) शादी में ज्यादा शोर-शराबा और तड़क-भड़क नहीं चाहते थे, इसलिए इसमें केवल 50 लोगों को आमंत्रित किया गया। शाहिद की पत्नी मीरा (21) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है। शाहिद और मीरा की मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। बताया गया कि दोनों के परिवार धार्मिक समूह राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायी हैं।


इस साल की शुरुआत में मीडिया को मीरा से अपने रिश्ते के बारे में अवगत कराते हुए शाहिद ने कहा था, "वह एक आम लड़की और मैं एक आम लड़का हूं। हमें इसे (रिश्ते) एक सामान्य और आम बात के रूप में लेना चाहिए।"
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021