परिणीति बनीं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर

Sunday, July 19, 2015 08:30 IST
By Santa Banta News Network
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि परिणीति को इस अभियान के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि वह राज्य के अंबाला शहर की रहने वाली हैं। अंबाला, चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर है।

प्रवक्ता ने कहा, "अभियान को बढ़ावा देने के लिए 21 जुलाई को गुड़गांव में एक बहुत बड़ा आयोजन करने की योजना है। कार्यक्रम में परिणीति चोपड़ा मौजूद रहेंगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याओं को बढ़ावा देने के लिए जनवरी में हरियाणा के पानीपत शहर से देशव्यापी अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया।

हरियाणा से अभियान की शुरुआत इसलिए की गई, क्योंकि लिंगानुपात के मामले में यह राज्य सबसे बुरी स्थिति में है। यहां 1,000 पुरुषों पर 879 महिलाएं हैं। बाल लिंग अनुपात के मामले में हरियाणा देश के अन्य राज्यों में सबसे पीछे है।

भारत में लिंग अनुपात के मामले में सर्वाधिक पिछड़े 100 जिलों में हरियाणा के ही 12 जिले शुमार हैं।
'स्पिरिट' से दूर होने के बाद दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से भी हो सकती हैं बाहर!

बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कल्कि 2 से हटने पर विचार कर रही हैं, जो प्रभास अभिनीत विज्ञान-फाई

Friday, June 06, 2025
हेक्टिक ने बाजी मारी! शुभंकर ने जीता अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया एस2 का ताज!

ताज के लिए लड़ाई अपने अंतिम रोमांचक निष्कर्ष पर पहुँच गई क्योंकि शुभंकर उर्फ ​​हेक्टिक अमेज़न की मुफ़्त स्ट्रीमिंग सेवा

Friday, June 06, 2025
मिलिंद सोमन, रित्विक धनजानी और अपारशक्ति खुराना इस हफ्ते एक फोन की वजह से हुए खूब परेशान!

मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में नए मोटोरोला रेजर 60 के लॉन्च के साथ इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, यह फोन न केवल

Friday, June 06, 2025
आँखों की गुस्ताखियाँ टीज़र: अंधे प्यार, पहली मुलाकात और भावनात्मक लालसा की कहानी!

आँखों की गुस्ताखियाँ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जो एक गहरी भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से

Friday, June 06, 2025
आमिर खान ने लोकेश कनगराज के साथ हाई-ऑक्टेन सुपरहीरो फिल्म का ऐलान किया!

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं- इस बार उन्होंने तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की एक बड़ी

Friday, June 06, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT