'दिलवाले' अच्छी लग रही है : शाहरुख

Sunday, October 18, 2015 12:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'दिलवाले' को निर्देशक रोहित शेट्टी अच्छा आकार दे रहे हैं। इससे पहले निर्देशक और सुपरस्टार की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।

शाहरुख ने फिल्म की कुछ झलक देखने के बाद ट्विटर पर अपने विचार साझा किए, उन्होंने कहा कि 'दिलवाले' अच्छी लग रही है।

शाहरुख ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर पोस्ट किया, "पूरी रात की शूट, पूरी सुबह की शूट, आधी रात की शूट, दोबारा देखकर फिल्म काफी अच्छी लग रही है। एडिनबर्ग के लिए उड़ान और उसी दिन वापसी। जिंदगी रफ्तार से है।"

काजोल और शाहरुख की जोड़ी इससे पहले वर्ष 2010 में आई करण जौहर की फइल्म माई नेम एज खान में दिखाई दी थी। और अब 5 साल बाद निर्देशक रोहित शेट्टी इन्हें साथ लाने में कामयाब रहे। इससे पहले इन दोनों ने साथ में 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

अभिनेता इन दिनों किसी काम के लिए एडिनबर्ग गए हुए हैं।

फिल्म में शाहरुख-काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अनन्या पांडे ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर ट्रोलर को बताया असली सच, फैन्स हुए सॉक!

बॉलीवुड की सबसे चर्चित युवा सितारों में से एक अनन्या पांडे ने अपने बदलते शरीर को लेकर लगातार चल रही अटकलों पर अपनी

Saturday, May 17, 2025
धर्मा प्रोडक्शंस फ्रैंचाइज़ी 'दोस्ताना 2' का हिस्सा बनने जा रहे हैं विक्रांत मैसी और लक्ष्य!

अटकलों और देरी से भरे लंबे इंतजार के बाद, दोस्ताना 2 आधिकारिक तौर पर फिर से निर्माण में वापस आ गया है - इस बार

Saturday, May 17, 2025
जानकी बोदीवाला ने वश की कड़ी तैयारी के बारे में बताया हैरान करने वाला रहस्य!

अभिनेत्री जानकी बोदीवाला ने एक स्पष्ट रहस्योद्घाटन में गुजराती थ्रिलर वश में अपने ब्रेकआउट प्रदर्शन के लिए की गई

Saturday, May 17, 2025
डेलबर आर्या ने अपने फैन्स को बताया, 'डांस मुझे सचमुच खुश करता है'!

अभिनेत्री और कलाकार डेलबर आर्य, जो अपनी शानदार स्क्रीन उपस्थिति और भावपूर्ण प्रदर्शन से मनोरंजन उद्योग

Saturday, May 17, 2025
ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म 'वॉर 2' के सरप्राइज का दिया मजेदार हिंट!

साल की सबसे प्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में से एक वॉर 2 में बॉलीवुड और टॉलीवुड की मुलाकात होगी। 16 मई को सुपरस्टार

Saturday, May 17, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT