'एंग्री इंडियन गोडेसेस' पुरुषों पर प्रहार नहीं : पान नलिन

Monday, October 19, 2015 15:30 IST
By Santa Banta News Network
फिल्म निर्माता पान नलिन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'एंग्री इंडियन गोडेसेस' पुरुषों को नीचा नहीं दिखाती, बल्कि यह नारीत्व की प्रशंसा करती है। फिल्म के मुख्य किरदारों में केवल महिलाएं हैं।

फिल्म के ट्रेलर के अनावरण के मौके पर नलिन ने कहा, "फिल्म पुरुषों की आलोचना नहीं करती। फिल्म में कई पुरुष भी हैं। इसमें एक प्रेम कहानी भी है और इसमें महिलाओं और नारीत्व की प्रशंसा की गई है।"

नलिन ने कहा, "आप भारत में किसी भी लड़की से बात करके देखें दस-पंद्रह मिनटों में ही आप उनकी परेशानियों के बारे में जान जाएंगे या जान जाएंगे कि वे किसी बात से नाराज या दुखी हैं। अगर सात-आठ लड़कियां इकठ्ठी हो जाएं तो जाहिर है कि वे अपने मुद्दों के बारे में ही बात करेंगी।"

विवाद के बारे में पूछे जाने पर नलिन ने कहा, "मुझे लगता है कि जोखिम के बिना कभी बदलाव संभव नहीं हुआ है। अगर हमें यह करना है तो हमें इससे हर हाल में लड़ना ही होगा।"

नलिन ने कहा, "फिल्म निर्माण के लिए हमें हर मसले में लड़ना पड़ा है। फिल्म के लिए पैसा जुटाने से लेकर उसके प्रदर्शन तक हर मामले में हमें संघर्ष का सामना करना पड़ा है।"

फिल्म सात लड़कियों की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि इसकी एक किरदार फ्रीडा अपनी खास सहेलियों को अपनी शादी की घोषणा के लिए आमंत्रित करती है, लेकिन बाद में यह एक रोमांचक बैचलरेट पार्टी में तब्दील हो जाता है।

भावनात्मक उतार-चढ़ाव लिए इस फिल्म में रोमांच, उलझन और कई परेशानियों के बीच कहानी आगे बढ़ती है और इन परेशानियों के बीच सातों लड़कियां 'एंग्री इंडियन गोड्डेसेस' यानी रोष से भरी भारतीय देवियां बन जाती हैं।

फिल्म में संध्या मृदुल, सारा-जेन डायस, तन्निष्ठा चटर्जी, अमृत मघेरा, राजश्री देशपांडे, पवलीन गुजराल और अनुष्का मनचंदा शामिल हैं।

नलिन ने कहा कि बिना किसी गंभीर संदेश के यह एक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
काली शक्ति सॉंग आउट: पौराणिक हॉरर फिल्म 'माँ' में काजोल की मुख्य भूमिका वाली उषा उत्थुप की दमदार वापसी!

आगामी पौराणिक हॉरर फिल्म माँ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘काली शक्ति’ आज रिलीज़ हो गया है और यह किसी रोमांच से

Tuesday, June 17, 2025
सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग से पर्दे के पीछे की झलक दिखाई!

पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दमदार स्टार कास्ट के साथ 'बॉर्डर 2' ने पकड़ी रफ्तार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी

Tuesday, June 17, 2025
'आप जैसा कोई': आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांस से भरपूर फिल्म का प्रीमियर?

नेटफ्लिक्स इंडिया अपनी आगामी रिलीज ‘आप जैसा कोई’ के साथ रोमांटिक ड्रामा शैली में एक नया मोड़ लेकर आ रहा है

Tuesday, June 17, 2025
मनाली की हसीं वादियों में ईशान और पूजा हेगड़े के साथ मस्ती करते दिखे- सिद्धांत चतुर्वेदी!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में युवा आइकन सिद्धांत चतुर्वेदी ने न केवल 'गली बॉय' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से

Tuesday, June 17, 2025
ओनी सेन के बीना कैसे कहानी को मजबूत बना पाएंगें 'असुर' निर्माता-अरशद ने शुरू की अगले सीज़न की तैयारी!

2 मार्च, साल 2020 में रिलीज़ हुई 'असुर' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज थी, इसमें अरशद के अलावा बरूण सोबती, अमय वाघ

Tuesday, June 17, 2025