जीवन बदलने वाला शो है '24' : अनिल

Saturday, October 24, 2015 15:30 IST
By Santa Banta News Network
टेलीविजन शो "24" से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को लगता है कि यह शो इससे जु़डे रहने वाले सभी लोगों के लिए जीवन को बदल देने वाला अनुभव है। टीवी शो "24" के दूसरे संस्करण की पहली झलकी मंगलवार को यहां एक समारोह में जारी की गई। अनिल से जब पूछा गया कि इस शो में काम करने के बाद क्या अपराध की दुनिया के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा, "यह एक ऎसा शो है, जिसने इसके पहले संस्करण से जु़डे रहने वाले लोगों के जीवन को कहीं न कहीं बदला है।"

अनिल ने कहा, "निश्चित तौर पर इस शो के लिए हमें कई लोगों से मिलना प़डता है। पिछली बार हमने मुंबई पुलिस प्रमुख राकेश मारिया से मदद ली थी।" शो के पहले संस्करण में मंदिरा बेदी, टिस्का चोप़डा, नील भोपालम के साथ अनुपम खेर और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थे। वहीं दूसरे संस्करण के मुख्य किरदारों बारे में अनिल ने कोई खुलासा नहीं किया।

अभिनेता का दावा है कि शो का दूसरा संस्करण कई मायनों में इसके पहले संस्करण से उम्दा है। शो के पहले संस्करण का निर्देशन अभिनय देव ने किया था और वह दूसरे संस्करण का भी निर्देशन करेंगे। शो अगले साल से प्रसारित होगा।
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT