5200 स्क्रीन पर रिलीज होगी 'प्रेम रतन धन पायो'

Saturday, November 07, 2015 17:30 IST
By Santa Banta News Network
फिल्मी गलियारों के हवाले से खबर है कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 4800-5200 स्क्रीन पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।

मेकर्स इस फिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर रिलीज करना चाहते हैं। फिल्म को देशभर में 3500-4000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। वहीं ओवरसीज मार्केट में 200-500 स्क्रीन पर रिलीज होगी।

सूत्र ने बताया 'सूरज बड़जात्या की मार्केटिंग टीम ने दीपावली को कैश करने के लिए यह प्लानिंग की है। फिल्म को प्रमोट भी ऐसे ही किया जा रहा है। बड़जात्या और सलमान लंबे अंतराल के बाद साथ नजर आएंगे। मेकर्स चाहते हैं कि इस बात का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।'

केवल लाइटिंग पर खर्च हुआ है 15 करोड़ रुपए

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'प्रेम रतन धन पायो'। दीपावली पर होने वाली यह सिंगल रिलीज फिल्म है। सुनने में आया है कि सलमान की इस फिल्म में केवल लाइटिंग पर मेकर्स ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

सूत्र ने बताया 'डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को भव्य सेट बनाने के लिए जाना जाता है। वो हमेशा एक रॉयल फैमिली को केंद्र में रखकर फिल्म बनाते हैं। हर सेट की डिजाइन में लाइट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 258 दिन के शूटिंग शेड्यूल में मेकर्स ने सेट पर लाइटिंग के लिए 15 करोड़ रुपए का खर्चा किया है।'

फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपए के करीब का आंका जा रहा है। प्रोडक्शन टीम के खबरी ने बताया 'शूट के लिए महंगी लाइट्स खरीदी गई। सूरज सर इस बात को लेकर बहुत ही स्पष्ट थे कि फिल्म को बड़ा लुक देना है। सलमान ने तय किया था कि वो फिल्म की फीस नहीं लेंगे। डायरेक्टर को मनचाहा खर्च करने की छूट भी मिल गई।
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021