प्रियंका ने अपने किरदार 'काशीबाई' की पहली झलकी जारी की

Wednesday, November 11, 2015 16:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की।

इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुईं प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है।

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा कि काशीबाई का पोस्टर सादा, काव्यात्मक, मार्मिक व समर्पण की भावना वाला है। इसमें बहुत सारे मनोभाव हैं।

'बाजीराव मस्तानी' मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिए हुए है। इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं दीपिका को मस्तानी के और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखा जाएगा।

काशीबाई के किरदार से जुड़ी पहली झलकी में प्रियंका हाथ में आरती की थाली लिए मराठा परिधान में खड़ी हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' से बस एक धड़क सॉंग रिलीज़!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार 12 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था और इसने इंटरनेट पर आते तहलका मचा दिया

Tuesday, July 15, 2025
आर माधवन और फातिमा सना शेख का रोमांस से भरा हुआ 'बराबरी वाला प्यार' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम!

नेटफ्लिक्स ने अपने नवीनतम रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आप जैसा कोई' को नेटफ्लिक्स पर लोगों के सामने पेश कर

Tuesday, July 15, 2025
आखिर क्यों 'वॉर 2' की रिलीज़ डेट के दिन रश्मिका और आयुष्मान स्टारर 'थामा' का टीज़र लॉन्च होगा?

ओमान के खूबसूरत नज़ारों में अपना 29वां जन्मदिन मनाने के बाद, रश्मिका मंदाना तेज़ी से काम पर लौट आई थी। लोकप्रिय

Tuesday, July 15, 2025
हॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल की इस किरदार के द्वारा हुआ- धमाकेदार डेब्यू!

जब बात मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की हो तब बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के

Tuesday, July 15, 2025
दिशा पाटनी का रेड बिकिनी बारिश में भीगते हुए कामुक और बोल्ड फोटोशूट वायरल!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दिशा पाटनी अपनी ऐक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए मशहूर हैं। वह सोश्ल

Tuesday, July 15, 2025