एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में बिपाशा, प्रकाश झा ने बढ़ाया उत्साह

Monday, November 30, 2015 17:30 IST
By Santa Banta News Network
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन(एडीएचएम) 2015 में मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इसके प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन के तौर पर पहचान बना चुकीं बिपाशा और निर्देशक प्रकाश झा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बिपाशा ने कहा, `आप लोगों ने स्वास्थ्य में निवेश किया है, जिससे आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। मैं खुश हूं कि इस दौड़ में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।`

प्रकाश झा ने लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, `इतनी भारी संख्या में लोग जोश के साथ दौड़ रहे हैं, मैं चाहता हूं कि आप आगे भी इसी तरह दौड़ते रहें। सम्मान के लिए दौड़ना एक अच्छी बात है, जिससे यह पता चलता है कि आप इस तरह की चीजों का बहुत इस्तेमाल करते हैं।`बिपाशा का कहना है कि वह एक ट्रेवलर हैं और पूरी दुनिया घूमने की इच्छा रखती हैं, इसलिए वह दीर्घायु चाहती हूं, जिसके लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।प्रकाश झा ने मैराथन में विशेष रूप से हिस्सा लेने आए वरिष्ठ नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, `आप सबको देखकर यह दिल्ली निहाल हो रही है। आप सब दौड़ रहे हैं और मैं चाहता हूं कि आप अगले 100 साल तक ऐसे ही दौड़ते रहें।`दिल्ली में रविवार सुबह विभिन्न वर्गो में आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन 2015 का आयोजन किया गया।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025