सुरेश वाडेकर को मिले पद्म पुरस्कार : सोनू निगम

Saturday, December 19, 2015 18:30 IST
By Santa Banta News Network
गायक सोनू निगम का मानना है कि तीन दशकों से संगीत उद्योग का हिस्सा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुरेश वाडेकर को संगीत की दुनिया में अपने योगदान के लिए पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए। सोनू ने अपने इस विचार को ट्विटर पर साझा किया। सोनू ने बुधवार को लिखा, `एक बेहतरीन इंसान, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक सुरेश वाडेकर को संगीत की सेवा के लिए पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए।`

सोनू ने आगे लिखा, `सुरेश जी भारत के लिए हर साल 1,000 छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण देते हैं। ऐसे महान कलाकार को अवश्य सम्मानित करना चाहिए।` 'लगी आज सावन की', 'तुम से मिलके ऐसा लगा', 'छोड़ आए हम वो गलियां' और 'बोल राधा बोल' जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर वाडेकर को 2011 की मराठी फिल्म 'मी सिंधूताई सपकल' के गीत 'हे भास्करिया क्षितिजवरिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025
रकुल प्रीत सिंह ने 'दे दे प्यार दे 2' के व्यस्त शूट शेड्यूल से हट कर- योग में लगाया ध्यान, तस्वीरें वायरल!

रकुल प्रीत सिंह बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के

Wednesday, July 16, 2025
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सीक्वल्स फ्रैंचाइज़ी- जो आने वाले समय बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं!

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के सीक्वल्स फ्रैंचाइज़ी की जानकारी देने वाले हैं| जो आने वाले समय में ओटीटी और बड़े

Wednesday, July 16, 2025
वाणी कपूर स्टारर थ्रिलर ओटीटी डेब्यू 'मंडला मर्डर्स' का मजेदार ट्रेलर रिलीज़- नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर!

नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) अपनी बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज़, मंडला मर्डर्स, 25 जुलाई

Wednesday, July 16, 2025
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' से बस एक धड़क सॉंग रिलीज़!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार 12 जुलाई को रिलीज़ कर दिया गया था और इसने इंटरनेट पर आते तहलका मचा दिया

Tuesday, July 15, 2025