बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'फितूर' का पहला पोस्टर जारी किया गया है।
अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 'फितूर' में पहली बार आदित्य और कैटरीना कैफ बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 12 फरवरी 2016 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के उपन्यास 'ग्रेट एक्स्पेक्टैशन' का रूपांतरण है।
इससे पहले आदित्य का लुक जारी किया गया है। फिल्म 'फितूर' में वो साधारण कश्मीरी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें वह तीन अलग-अलग अंदाज में दिखाई देंगे।
चर्चा है कि आदित्य इस फिल्म में तीन अलग-अलग रूपों में नजर आएंगे। पिछली बार आदित्य को बड़े पर्दे पर 2014 में फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में देखा गया था।
'फितूर' का पहला लुक जारी
Friday, January 01, 2016 20:30 IST
