सिर्फ विश्व कप के दौरान देखती हूं मैच : कृति

Thursday, January 14, 2016 14:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि वह क्रिकेट केवल विश्व कप के दौरान देखती हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

कृति से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के समारोह में जब उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में एम.एस धोनी, विराट और तेंदुलकर पसंद हैं।" धोनी की बॉयोपिक में सुशांत सिंह राजपूत की सह-कलाकार के रूप में पहले कृति को लिया जाना था, लेकिन बाद में उनकी जगह कियारा आडवाणी को लिया गया। कृति को बाद में दिनेश विजान द्वारा निर्देशित एक अन्य फिल्म में सुशांत के साथ ले लिया गया।

कृति ने कहा, "मुझे खेल की ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन जब कभी भी किसी खेल में शामिल होती हूं, तो उसका भरपूर आनंद लेती हूं। मुझे केवल विश्व कप के दौरान ही क्रिकेट देखने में मजा आता है।" कृति जल्द मुंबई हीरोज फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिखेंगी। इस टीम में रितेश देशमुख, सोहेल खान, बॉबी देओल व शाकिब सलीम व अन्य लोग हैं।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025