पूरा दोष मेरे सिर ही क्यों मढ़ना चाहिए : कीकू

Saturday, January 16, 2016 09:30 IST
By Santa Banta News Network
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ा उनके अनुयायियों की भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन कीकू शारदा का कहना है कि इस पूरे प्रकरण का दोष उन पर मढ़ना गलत है। कीकू ने समाचार चैनल 'सीएनएन आईबीएन' को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "यह एक डांस प्रस्तुति थी। हमारा एक कोरियोग्राफर था। हमें अगर मालूम होता कि इससे भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, तो इससे बचा जा सकता था। शायद मेरी समझ कम थी। मुझे नहीं पता था कि यह मामला इतना तूल पकड़ लेगा..पूरा दोष मेरे सिर ही क्यों आना चाहिए?"

कीकू के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का मजाक उड़ाया है। हरियाणा पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। हरियाणा के कैथल नगर की एक अदालत ने बुधवार को मुंबई में गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैथल की अदालत ने बुधवार शाम एक लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया। उन्हें हालांकि इसी मामले में हरियाणा की पुलिस ने फतेहाबाद जिले (हिसार के करीब) से दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गुरुवार को फतेहाबाद की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025