अमिताभ के साथ प्रतिस्पर्धा सम्मान की बात : रणवीर

Tuesday, January 19, 2016 16:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता रणवीर सिंह ने यहां 61वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। इस श्रेणी के पुरस्कार के लिए उनके साथ अमिताभ बच्चन को भी नामांकित किया गया था। उन्होंने कहा कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ नामांकित होना सम्मान की बात है। रणवीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उनकी भूमिका के लिए फिल्मफेयर ट्राफी (काले रंग की प्रतिमा) प्रदान की गई। फिल्म में उन्होंने मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था।

रणवीर ने यह पुरस्कार अपने परिवार को समर्पित करते हुए कहा, `अमिताभ बच्चन के साथ नामित किया जाना सम्मान की बात है।`

पुरस्कार समारोह से बिग बी भी खाली हाथ नहीं लौटे।

अमिताभ ने अपनी फिल्म 'पीकू' में अपने काम के लिए क्रिटिक कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीता, जबकि इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण ने समारोह के लीडिंग रोल अवार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

पुरस्कार समारोह यहां शुक्रवार को आयोजित हुआ था।
हॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल की इस किरदार के द्वारा हुआ- धमाकेदार डेब्यू!

जब बात मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की हो तब बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के

Tuesday, July 15, 2025
दिशा पाटनी का रेड बिकिनी बारिश में भीगते हुए कामुक और बोल्ड फोटोशूट वायरल!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दिशा पाटनी अपनी ऐक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए मशहूर हैं। वह सोश्ल

Tuesday, July 15, 2025
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025