कीकू शारदा को मनोरंजन उद्योग पर गर्व

Monday, January 25, 2016 17:30 IST
By Santa Banta News Network
कुछ दिनों पूर्व 'एमएसजी' फिल्म के हीरो यानी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल कर लोगों का मनोरंजन करने के 'जुर्म' में गिरफ्तार किए गए हास्य अभिनेता कीकू शारदा ने समर्थन के लिए फिल्म इंडस्ट्री के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री पर गर्व है। कीकू यानी टीवी शो 'कॉमेडी नाट्स विद कपिल' की गोलमटोल लड़की 'पलक' पर गुरमीत उनके शिष्यों ने गुरु के अनुयायियों की भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कीकू को जमानत मिल गई है।

डेरा सच्चा सौदा के भक्त उदय सिंह की शिकायत पर 13 जनवरी को शो के सेट से ही कीकू को गिरफ्तार किया गया था।उन पर शो 'जश्न-ए-उम्मीद में' गुरमीत राम रहीम जैसे कीमती परिधान पहनकर उनका मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था।

ऋषि कपूर, बोमन ईरानी, अनुराग कश्यप, ट्विंकल खन्ना, हुमा खान, वीर दास और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने पुलिस द्वारा कीकू शारदा की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की थी।कीकू ने शनिवार को बॉलीवुड के प्रति आभार प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा, `इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद। यह मेरे लिए बेहद मायने रखता है। मैं जिस उद्योग में हूं, मुझे उस पर गर्व है। मनोरंजन उद्योग का धन्यवाद।`
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025