किन्नर समुदाय के प्रति नजरिया बदल रहा : सोनू निगम

Saturday, January 30, 2016 16:30 IST
By Santa Banta News Network
चर्चित गायक सोनू निगम का कहना है कि किन्नर समुदाय के प्रति भारतीय समाज का नजरिया बदल रहा है। सोनू स्वयं भी '6 पैक बैंड' नामक किन्नरों के एक बैंड के साथ एक गाने पर काम कर चुके हैं। सोनू ने एक साक्षात्कार में कहा, `लोग गाने को सराह रहे हैं और इससे पता चलता है कि समाज भी तैयार है। हमारे पहले संवाददाता सम्मेलन से लेकर अब तक किसी ने इस बात पर त्यौरियां नहीं चढ़ाई कि हम क्या कर रहे हैं। हर कोई उनके साथ अच्छा बर्ताव चाहता है।`

उन्होंने कहा, `अब चीजें बदल रही हैं। उपदेश देने या झंडा बुलंद करने की बजाय यह गाना उनके साथ काम करने के बारे में है। हमने उनके साथ काम किया और उन्हें व्यापारिक साझेदार बनाया, वे लोग इसी तरह प्रगति कर सकते हैं।` '6 पैक बैंड' ने जब अपने पहले गाने 'हम हैं हैप्पी' की घोषणा की, तो सोनू ने उनका समर्थन किया था। वह अब बैंड के गाने 'सब रब दे बंदे' में नजर भी आ रहे हैं, जो इस समुदाय के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में है। सोनू का मानना है कि इस बैंड के हर सदस्य में 'बहुत दमखम' है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025