अपनों को खोने से डरते हैं अर्जुन

Monday, February 22, 2016 19:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनों को खोने से डरते हैं और इसीलिए वह सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' देखने में हिचक रहे हैं।

फिल्म में अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम कपूर नीरजा भनोट के किरदार में हैं।

सितंबर 1986 में पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किया गया था, जिसमें एयर हॉस्टेस नीरजा ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान गवां दी थी और शायद अर्जुन इसीलिए खुद को यह फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं कर सकते।

अर्जुन ने गुरुवार को ट्विटर के माध्यम से इस बात का खुलासा किया।उन्होंने कहा, `मैं आपको अपने डर के बारे में बताना चाहता हूं कि मुझे अपनों को खोने से डर लगता है।`

अर्जुन को अपनी बहन पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म से सोनम की प्रतिभा सबके सामने आएगी।

उन्होंने कहा, `मुझे 'नीरजा' जैसी फिल्म में सोनम की भूमिका पर गर्व है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को देखने को मिलेगा कि सोनम में कितनी अद्भुत प्रतिभा है और उम्मीद है कि यह हर फिल्म के साथ बेहतर होगी।`

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' में सोनम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025