क्या है दीपिका पादुकोण की उत्सुकता का कारण?

Thursday, February 25, 2016 19:30 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेता विन डीजल के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह अपनी महिला सह-कलाकार नीना दोबरेव से मिलने का इंतजार कर रही हैं।

दोबरेव ने जब ट्वीट किया कि 'घर आकर खुश हूं। इस सप्ताह 'एक्सएक्सएक्स..' की शूटिंग शुरू करने का इंतजार..' तो दीपिका ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती नीना।"

इस माह की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका कनाडा गई थीं और तभी से वह अपने प्रशंसकों को फिल्म के बारे में समय-समय पर फोटो और वीडियो के जरिए खबर देती रही हैं।

इस दौरान, अभिनेता रणवीर सिंह भी उनसे मिलने टोरंटो पहुंचे। इन दिनों दीपिका और रणवीर के बीच प्रेम संबंध की खूब अटकलें लगाई जा रही हैं।

डी. जे. क्रुसो द्वारा निर्देशित फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख तय नहीं की गई है।
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025