संजय दत्त में बिल्कुल पहले जैसे : मिलन लूथरा

Tuesday, March 01, 2016 20:30 IST
By Santa Banta News Network
जेल से रिहा होकर घर वापस लौटे अभिनेता संजय दत्त से मिलने बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची, उनमें से एक फिल्म निर्देशक मिलन लूथरा का कहना है कि 'मुन्ना भाई' बिल्कुल नहीं बदले हैं।

पुणे की यरवदा जेल से गुरुवार को अपनी सजा पूरी कर घर वापस लौटे संजय को मई 2013 में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई थी। खैर उनकी घर वापसी पर उनके परिजन, दोस्त और प्रशंसक उत्साहित हैं।

यहां उनसे मुलाकात के बाद मिलन लूथरा ने कहा, "हम बाबा (संजय) की वापसी का इंतजार कर रहे थे। हम सचमुच संजय से प्यार करते हैं। यह काली लंबी रात के बाद उजाली सुबह है। वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। संजय बिल्कुल वैसे ही हैं, हंसमुख और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले।"

उन्होंने कहा, "वह हमेशा सकारात्मक और मददगार हैं। आप व्यक्ति की बुनियादी प्रकृति नहीं बदल सकते हैं। मैं खुश हूं कि इतने लंबे कठिन समय के बाद वह अभी भी खुश हैं।"

जेल से बाहर आने के बाद संजय अपने नए हेयरस्टाइल में नजर आए।

इस बारे में पूछे जाने पर 'द डर्टी पिक्च र' से चर्चित लूथरा ने कहा, "संजय ने लंबे बाल का चलन शुरू किया। वह अपने लुक के साथ प्रयोग करने में जरा भी नहीं हिचकते। वह हर पीढ़ी का चलन रहे हैं, चाहें वह उनकी स्टाइल हो, स्वभाव हो या उनकी हेयरस्टाइल। प्रशंसक उनके स्वभाव और फैशन को पसंद करते हैं।"
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी पहन पूल किनारे खड़ी हो कर पूनम पांडे ने दिये कामुक पोज़!

भारतीय मॉडल और एक्टर्स पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर करके फैंस को

Tuesday, June 10, 2025
शिल्पा शेट्टी ने क्रोएशिया में गोल्डन अंदाज़ के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन!

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर

Tuesday, June 10, 2025
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में धमाकेदार तरीके से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी!

पंजाब की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर उनके

Monday, June 09, 2025
आशीष दीक्षित ने कैमरे के पीछे भी अपनी ब्रह्मचारी भूमिका को बखूबी निभाया!

एक ऐसे उद्योग में जहां रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर केंद्र में रहती है, अभिनेता आशीष दीक्षित एक ब्रह्मचारी पति की भूमिका

Monday, June 09, 2025
ईशा गुप्ता के ब्लैक बिकिनी कामुक लुक ने की हॉटनेस की सारी हदें पार, वीडियो वायरल!

सोश्ल मीडिया पर ट्रैंडिंग मॉडल ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने सेक्सी फिगर के द्वारा लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया

Monday, June 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT