टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची के बाद, दीपिका ने टिंग्स लंदन कवर की बढ़ाई शोभा!

Wednesday, April 25, 2018 15:42 IST
By Santa Banta News Network
दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री के रूप में उभरने के बाद, बॉलीवुड की लीडिंग लेडी ने अब टिंग्स लंदन के कवर की शान बड़ा दी है।

बहुत ही कम समय के भीतर दीपिका पादुकोण ने भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक के रूप में खुद के लिए जगह बना ली है। दीपिका के ग्लोबल स्तर की गवाही सिर्फ टाइम सूची नहीं है, बल्कि टिंग्स लंदन कवर भी है।

100 करोड़ क्लब की रानी के रूप में प्रसिद्ध, दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।

सबसे अधिक फीस लेने के अलावा, दीपिका फ़िल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा ब्रांड एंडोर्समेंट में एक है परिणामस्वरूप दीपिका के नाम सबसे अधिक ब्रांड है।


सुपरस्टार अभिनेत्री जिनके नाम न केवल भारत में अविश्वसनीय प्रशंसक की सूची है बल्कि ट्विटर पर एशियाई की सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली महिला का खिताब भी दीपिका के ही नाम है। सोशल मीडिया पर रियल फॉलोवर्स की सबसे अधिक संख्या के साथ, दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड पर शासन करने वाली रानी में एक हैं।

दीपिका पादुकोण ने सामाजिक तौर पर भी परिवर्तन लाये है क्योंकि वह मानसिक बीमारी की स्थिति और डिप्रेशन से पीड़ित होने की स्थिति को सार्वजनिक रूप से संबोधित करने वाली पहली अभिनेत्री है। वर्तमान में अभिनेत्री अपने एनजीओ, द लिव लव लॉघ फाउंडेशन (टीएलएलएफ) के साथ जागरूकता पैदा करने और मानसिक बीमारी का समर्थन करने की दिशा में काम कर रही है।

अभिनेत्री के प्रशंसकों की संख्या भी अनगिनत है जिसकी गवाही उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 75 मिलियन से अधिक के फॉलोवर्स के साथ देखी जा सकती है।
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025