ज़ी5 ने बहुप्रतीक्षित 'काली 2' का पोस्टर किया रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!

Saturday, May 02, 2020 15:02 IST
By Santa Banta News Network
इंतज़ार आख़िरकार खत्म हुआ क्योंकि ज़ी5 ने 'काली 2' के नए पोस्टर के साथ-साथ इसकी रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी है।

ज़ी5 अपने विभिन्न कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, ज़ी5 पर विभिन्न भाषाओं में कंटेंट पेश किया जाता है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। सबसे लोकप्रिय बंगाली शो में से एक 'काली' अब अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी के लिए तैयार है और निर्माताओं द्वारा घोषित यह सूचना, आपके लिए जानना आवश्यक है!

'काली 2' रोंगटे खड़े कर देने वाली एक क्राइम थ्रिलर है और इस बार, पूरी तरह से अलग कहानी के साथ एक बेबस माँ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी, जो अपने बेटे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसके सिलेंडर में कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची है। उसे एक पूछताछ में पकड़ लिया गया है और पुलिस की गिरफ्त में है। किस्मत ने उसका साथ ज़रूर दिया था लेकिन लंबे समय तक वह टिक नहीं पाया। हालांकि वह भागने में सफल रहती है, लेकिन अपने बेटे की मदद करने से पहले, उसका रास्ता कई मुश्किलों में घिरा हुआ है। दूसरी ओर, एक खतरनाक अपराधी जेल से भाग जाता है। और एक ड्रग डीलर शहर में पहुंच जाता है। यह अकेली महिला गिरोह की लड़ाई के बीच फस जाती है। विश्वासघात और निर्दोष मौतों से परेशान, यह माँ अब एक भयंकर महिला का रूप ले लेती है, जो इस लड़ाई में जीवित रहने के लिए खुद अपना रास्ता बनाती है।

शो में काली के सफ़र को दिखाया जाएगा जो एक बेहद डरपोक महिला से एक शक्तिशाली देवी का नाम है। काली की मुख्य भूमिका में पोली डैम नज़र आएंगी, वही राहुल बनर्जी, चंदन रॉय सान्याल, अभिषेक बनर्जी और विद्या मालवदे अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

पोस्टर में, बहुत स्पष्ट रूप से एक तस्वीर में पूरे शो को हाईलाइट किया गया है। पोस्टर अपने आप में एक कहानी बयां करता है, जिसने दर्शकों को शो के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। यह शो दर्शकों द्वारा उच्च मांग में है जिसे बंगाली के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इस शो को तमिल और तेलुगु में भी डब किया जाएगा।

इस शो म दूसरे सीजन की मांग का सबसे मुख्य कारण इसकी कहानी के साथ-साथ एक अद्भुत स्टार कास्ट है। "काली 2" 20 मई 2020 में विशेष रूप से ज़ी5 पर रिलीज़ के लिए तैयार है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT