वर्धन पूरी बने चार्ली चैपलिन, शेयर किया ये सन्देश!

Tuesday, June 30, 2020 13:11 IST
By Santa Banta News Network
इस वक्त हम दुनिया के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं, इस समय तनाव बहुत अधिक है और भविष्य किसी को नज़र नहीं आ रहा है। कभी-कभी हमारे पास खुद को अभिव्यक्त करने के लिए एकमात्र कला का माध्यम ही विकल्प होता है, और ठीक यही वर्धन पुरी ने किया उभरते हुए स्टार ने फिल्म 'द ग्रेट डिक्टेटर' से चार्ली चैपलिन के एक दृश्य पर पुन: एक्ट करते हुए खुद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

वर्धन ने अपने वीडियो में अडोल्फ हिटलर पर आधारित चैपलिन के चरित्र, एडेनोइड हेन्काइल के चरित्र का वर्णन किया। वर्धन ने इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया "दुनिया और दुनिया के लोगों को पहले से अब कहीं ज्यादा इसे सुनने की जरूरत है। यह प्रासंगिक है। यह जरूरी है।"

आपके लिए चैप्लिन के 'द ग्रेट डिक्टेटर' (1940) से मेरा एक एक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें महापुरुष ने हेनकिल नाम का एक किरदार निभाया था, जो एडोल्फ हिटलर के ऊपर तैयार किया गया था। '' वर्धन का वीडियो सोशल मीडिया पर एक जरजस्त हिट था। उनके फेन्स और दोस्तों ने वास्तव में उनके द्वारा किये गए एक्ट और संदेश की सराहना की, साथ ही उनके अभिनय की तारीफ़ भी की। वीडियो इतना अच्छा अनुस्मारक था कि हम सभी एक साथ मंत्र मुग्ध हैं और अगर हमें इन कठिन समय से गुजरना है, तो हमें एकजुट होने की जरूरत है। वर्धन ने वीडियो में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया और अपनी स्क्रीन उपस्थिति से सभी को प्रभावित किया. वर्धन चरित्र के किरदार में बहुत ही अच्छी तरह से फिट हुए है। उन्होंने परफेक्ट टाइमइंग के साथ किरदार के उच्चारण को भी पूरा किया। वर्धन ने वास्तव में भूमिका के सार को पकड़ लिया और हेनकाइल के किरदार को इतना अद्भुत प्रदर्शित किया कि सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस वीडियो ने वास्तव में सभी की अंतरात्मा को छुआ क्योंकि इसका संवाद बहुत शक्तिशाली है, और ओरिजनल फिल्म के रिलीज़ होने के 80 साल बाद भी यह दृश्य कितना अविश्वसनीय रूप से प्रासंगिक है।



वर्धन जैसे अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य हैं और हमने अब तक जो कुछ भी देखा है, उससे इनका भविष्य उज्ज्वल दिखता है। हम बहुत खुश हैं कि वर्धन जैसे कलाकार अपनी कला का उपयोग अपने प्रशंसकों को उत्साहित करने और उन्हें सूचित करने के लिए कर रहे हैं। वर्धन को आखिरी बार उनकी पहली फिल्म ये साली आशिकी में देखा गया था और हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि उनके पास हमारे लिए और क्या है।
अनुपम खेर निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर रिलीज़, इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक!

कुछ दिनों पहले हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर के निर्देशन का विश्व प्रीमियर हुआ है| जाने-माने अभिनेता

Monday, June 30, 2025
बेबाक और अजेय - हंगामा ओटीटी ने अपनी नवीनतम क्राइम ड्रामा बदमाश बेगम को लॉन्च किया!

भारत के अग्रणी डिजिटल मनोरंजन प्लेटफ़ॉर्म में से एक, हंगामा ओटीटी ने 26 जून 2025 को अपनी नई और दिलचस्प

Monday, June 30, 2025
आमी डाकिनी की शूटिंग के दौरान राची शर्मा ने अपनी सीमाओं को पार किया!

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो आमी डाकिनी अपनी गहन कहानी और वातावरण की गहराई से दर्शकों को लुभाने के

Monday, June 30, 2025
श्रेया पिलगांवकर और वाणी कपूर स्टारर क्राइम थ्रिलर वेब शो 'मंडला मर्डर्स' इस दिन होगा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम!

अपने बहुमुखी अभिनय के लिए मशहूर श्रेया पिलगांवकर ने कुछ दिनों पहले ही लखनऊ में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा

Monday, June 30, 2025
समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था

Saturday, June 28, 2025