Bollywood News


मौनी रॉय ने अपने आकर्षक वर्कआउट लुक से बनाया लोगों को दीवाना

मौनी रॉय ने अपने आकर्षक वर्कआउट लुक से बनाया लोगों को दीवाना
मौनी रॉय कुछ समय पहले लॉकडाउन में अबू धाबी से निकलने के बाद लंदन चली गई थी| वह अपनी पोस्ट के ज़रिये लोगों का खूब ध्यान आकर्षित करती नज़र आती हैं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं और वह अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों की धडकन को बढ़ती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी वर्कआउट तस्वीर के द्वारा उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है|

34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय लंदन में अपना सबसे अधिक समय बिताती हैं, इस समय वह अपने काम को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| तस्वीर में मौनी ब्लैक लेगिंग्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहने पेड़ पर कसरत करती हुई नजर आ रही हैं| देखिये -

View this post on Instagram

🌳☀️🧘🏻‍♀️☘️🍃

A post shared by mon (@imouniroy) on



मौनी रॉय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर मिखिल मुसले के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के साथ देखा गया था| आने वाले समय में वह, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ अमिताब बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार भी नज़र आएगें। मौनी के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load