किसके लिए बनी हैं नोरा फतेही दुल्हन? जानिये पूरी बात

Monday, August 10, 2020 14:05 IST
By Santa Banta News Network
नोरा फतेही मोरोक्कन कैनेडियन मॉडल होने के साथ, एक डाँसर और बॉलीवुड की अभिनेत्री भी हैं| उन्होंने "दिलबर-दिलबर" और "कमरिया" जैसे कई सुपर हिट गानों में अपने दमदार डांस से हम सबका दिल जीत कर, सबको नाचने पर मजबूर किया है| नोरा अपने कला के लिए तो प्रसिद्ध हैं ही, इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी फैन्स का खूब प्यार मिलता है|

हाल ही में नोरा ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है, इस फोटो में वह हल्की गुलाबी रंग की साड़ी के साथ नाक में नथुनी पहने नज़र आ रहीं हैं| हालाँकि, तस्वीर देख कर लगता है कि उन्होंने कुछ खास मेकअप नहीं किया है, पर फिर भी उनका यह सादगी भरा रूप फैन्स को बहुत भा रहा है| इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "meet me down by the river, We can dance to the rhythm 'Til the sun is high and the water runs dry". डालिए पोस्ट पर नज़र-


अगर नोरा फतेही की फ़िल्मी सफ़र की बात की जाए, तो वह जल्दी ही बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक दुधैया की आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया" में एक जासूस के किरदार में नज़र आएंगी| फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी विर्क और प्रनिथा सुभाष भी नज़र आएँगे | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़िलहाल इस फिल्म की रिलीज़ डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, पर इस फिल्म को बड़े परदे पर ना दिखा कर, इसे डिज़नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025