ओम राउत की अगली फिल्म में आदिपुरुष बनेंगे प्रभास, देखिये पोस्टर!

Tuesday, August 18, 2020 10:40 IST
By Santa Banta News Network
भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास के चाहनेवालों के लिए आगामी साल एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाले हैं| उनकी आखिरी फिल्म साहो चाहे बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल न कर पायी हो जिसकी उम्मीद थी मगर जल्द ही वे दमदार वापसी करेंगे | इस लिस्ट में पूजा हेगड़े के साथ उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम', और दीपिका पादुकोण के साथ नाग आश्विन की साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म के अलावा अब एक और प्रोजेक्ट भी शामिल हो गया है |

प्रभास अब हमें अच्छाई पर बुराई की जीत पर आधारित एक पौराणिक गाथा पर बनने जा रही फिल्म 'आदिपुरुष' में मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं | फिल्म का निर्देशन तानाजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक ओम राउत द्वारा किया जाएगा जो की हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ में रिलीज़ होगी | आदिपुरुष बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जानी जाती पौराणिक कथा पर आधारित होगी जिसमे प्रभास एक बड़ा बॉलीवुड सितारा मुख्य भूमिका में दिख सकता है | देखिये फिल्म का पहला पोस्टर -



बता दें की प्रभास की आगामी फिल्म फिलहाल राधा कृष्णा कुमार की फिल्म 'राधे श्याम' है जिसमे उनके साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखेंगी | साथ ही फिल्म में सचिन खेड़ेकर, प्रियदर्शिनी पुलिकोंडा, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुनाल रॉय कपूर, साशा छेत्री, सत्यन कुछ दिन पहले ही फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ था जिसमे प्रभास और पूजा हमें एक रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आये थे |

बात करें फिल्म की शूटिंग तो ये सितम्बर 2018 से शुरू हुई थी मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे रोकना पड़ गया था | शूटिंग को इसी महीने दोबारा शुरू किया गया है और फिल्म की रिलीज़ की बात की जाए तो ये हमें अगले साल देखने को मिल सकती है |
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021